मराठी न सीखने वालों को नहीं मिलेगी मोहलत, 15 अगस्त 2026 आखिरी तारीख

अलीम इनामदार,

राज्य में गैर-मराठी रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा आसानी से बोलने, समझने और रोजमर्रा के व्यवहार में प्रभावी रूप से उपयोग करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा व्यापक मराठी शिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल में रिक्शा-टैक्सी संगठनों से सक्रिय भागीदारी और आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है।

मंत्रालय में आयोजित विशेष बैठक में राज्य के विभिन्न रिक्शा और टैक्सी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मराठी भाषा शिक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

चालकों को व्यवहारिक मराठी सिखाने के लिए प्रतिदिन चार घंटे का ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। मराठी संवाद कौशल विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा, वहीं ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और आसान बनाने के लिए विभिन्न शाखा कार्यालयों में विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

मुंबई, ठाणे, डोंबिवली, नवी मुंबई, वसई-विरार, पालघर और डहाणू क्षेत्रों में प्रारंभिक चरण में प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा कोकण मराठी साहित्य परिषद, मुंबई मराठी साहित्य संघ और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी मराठी सिखाई जाएगी। इस अभियान के लिए लगभग 4500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें मानधन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक निधि की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चालकों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी और सफल उम्मीदवारों को सरकार की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हिंदी से मराठी अनुवाद और आसान मराठी संवाद सीखने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित ऑनलाइन ऐप भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऐप के जरिए चालक मराठी शब्द, वाक्य संरचना और दैनिक संवाद आसानी से सीख सकेंगे, जिससे मराठी भाषा का उपयोग और अधिक सरल होगा।

इस पहल से यात्रियों और चालकों के बीच संवाद अधिक प्रभावी होने के साथ मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार और उपयोग में भी बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई गई है।

मराठी भाषा सीखने के लिए 15 अगस्त 2026 अंतिम तारीख तय की गई है और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी, यह स्पष्ट किया गया है।

  • Editor

    Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

    Related Posts

    गोरेगांव पूर्व में मेहुल गुप्ता बने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष

    अलीम इनामदार, मुंबई के गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गोरेगांव विधानसभा की आदरणीय…

    “अंधेरी के ESIC कामगार अस्पताल के पुनर्निर्माण में देरी और घोटाले की जांच होगी, अस्पताल जल्द पूरी क्षमता से शुरू किया जाएगा – केंद्रीय मंत्री का आश्वासन”

    मुंबई: अलीम इनामदार, अंधेरी (पूर्व) स्थित ESIC कामगार अस्पताल पिछले कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। इस अस्पताल के नवीनीकरण कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मराठी न सीखने वालों को नहीं मिलेगी मोहलत, 15 अगस्त 2026 आखिरी तारीख

    • By Editor
    • May 29, 2026
    • 1 views

    मुंबई में 50 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 1 views

    बोरिवली के रिसोर्ट के बाहर देर रात फ्री स्टाइल मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 2 views

    मलाड पूर्व चिंचोली फाटक परिसर में रेलवे की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

    • By Editor
    • May 26, 2026
    • 1 views

    आरे कॉलोनी में युवक की गला रेतकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 8 views

    वर्सोवा से 4 करोड़ की हेरोइन जब्त, उत्तराखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 7 views