मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

ठाणे में फुट ओवर ब्रिज से गिरा जन्मदिन का बैनर, बाइक सवार बाल-बाल बचा

अलीम इनामदार, ठाणे: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तीन हाथ नाका परिसर में फुट ओवर ब्रिज पर लगाया गया जन्मदिन का एक बड़ा बैनर अचानक…

Editor संवाददाता
July 13, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

ठाणे: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तीन हाथ नाका परिसर में फुट ओवर ब्रिज पर लगाया गया जन्मदिन का एक बड़ा बैनर अचानक गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार के सिर पर बैनर जा गिरा। घटना में बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने वाले बैनरों की सुरक्षा और अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल उठ रहा है कि फुट ओवर ब्रिज पर यह बैनर किसकी अनुमति से लगाया गया था और इसे लगाते समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। व्यस्त मार्ग पर इस तरह बैनर गिरने से किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

नागरिकों ने संबंधित प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करने की मांग की है। यदि बैनर नियमों का उल्लंघन कर लगाया गया था, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सार्वजनिक सड़कें और फुट ओवर ब्रिज नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए हैं। ऐसे में प्रचार और प्रसिद्धि के लिए लगाए जाने वाले असुरक्षित बैनरों पर प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *