आरे कॉलोनी में युवक की गला रेतकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 

अलीम इनामदार,

मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। वनीचा पाड़ा निवासी 30 वर्षीय विकास भुसारे की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक विकास भुसारे मजदूरी का काम करता था। 13 मई 2026 की रात करीब 8 बजे उसकी मां लक्ष्मी भुसारे अपने परिवार के साथ घर पर थीं, तभी इलाके का एक लड़का दौड़ते हुए आया और बताया कि विकास का गला काट दिया गया है तथा वह खून से लथपथ पड़ा है।

परिवार के लोग तुरंत सुरेखा महाले के घर के सामने पहुंचे, जहां विकास गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे। सूचना मिलते ही आरे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को ट्रॉमा हॉस्पिटल, जोगेश्वरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने मृतक की मां को बताया कि इलाके में रहने वाले अर्जुन उर्फ भीमराज शर्मा ने विकास पर चाकू से हमला किया था। शिकायत के आधार पर आरे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पांचाल और उनकी टीम ने तुरंत जांच शुरू की। आरोपी के घर पर दबिश देने पर पता चला कि वह फरार हो चुका है। तकनीकी और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आरे कॉलोनी के जंगल में छिपा हुआ है।

रात का समय और घना अंधेरा होने के बावजूद पुलिस की दो टीमें जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाती रहीं। इसी दौरान झाड़ियों में हलचल दिखाई दी। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसका नाम भीमराज ओमप्रकाश शर्मा (42) सामने आया और हत्या में उसकी संलिप्तता साबित होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

  • Editor

    Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

    Related Posts

    वर्सोवा से 4 करोड़ की हेरोइन जब्त, उत्तराखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई : एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की कांदिवली यूनिट ने अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की 765 ग्राम हेरोइन बरामद…

    चिपलून आगार के चालक रज़ियुद्दीन अंसारी को सुरक्षित सेवा के लिए सम्मान

    अलीम इनामदार,   रत्नागिरी: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के रत्नागिरी विभाग अंतर्गत चिपलून आगार में कार्यरत चालक रज़ियुद्दीन नसीरुद्दीन अंसारी (बिल्ला क्रमांक 36951) को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरे कॉलोनी में युवक की गला रेतकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 6 views

    वर्सोवा से 4 करोड़ की हेरोइन जब्त, उत्तराखंड के 2 आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 3 views

    चिपलून आगार के चालक रज़ियुद्दीन अंसारी को सुरक्षित सेवा के लिए सम्मान

    • By Editor
    • May 5, 2026
    • 3 views

    “NEET फीचे ३६४ कोटी, पण पालकांसाठी पाणीही नाही? – अ‍ॅड. खलील शेख यांचा संतप्त सवाल”

    • By Editor
    • May 4, 2026
    • 3 views

    गोरेगावात १ मे रोजी श्रावस्ती बुद्ध विहार सांस्कृतिक केंद्राचे भव्य उद्घाटन

    • By Editor
    • April 30, 2026
    • 6 views

    मुस्लिम संरक्षण आंदोलन में हजारों की संख्या में शामिल हों – नुमान चाउस

    • By Editor
    • April 30, 2026
    • 4 views