मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

“दिंडोशी पुलिस की कार्रवाई, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार”

तीन मामलों का खुलासा, 1.10 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद मुंबई, प्रतिनिधि। दिंडोशी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते…

Editor संवाददाता
February 9, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

तीन मामलों का खुलासा, 1.10 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद

मुंबई, प्रतिनिधि।

दिंडोशी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई से दिंडोशी और कुरार पुलिस थाना क्षेत्र के कुल तीन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 9 फरवरी 2026 को गोरेगांव पूर्व निवासी सुनील शिवाजी जाधव (37) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी होंडा कंपनी की एक्टिवा 5G (MH 47 AM 0589), जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर दिंडोशी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 25/2026, धारा 303(2), भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मोटर वाहन चोरी की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गुप्त जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन चोरी में शामिल सादिक खुर्शीद शेख (26) को 5 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दिंडोशी पुलिस थाने के दो तथा कुरार पुलिस थाने के एक चोरी के मामले में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये बताई जा रही है।

सामने आए मामले इस प्रकार हैं—

दिंडोशी पुलिस थाना: गु.र.क्र. 25/26 एवं 83/26

कुरार पुलिस थाना: गु.र.क्र. 110/26

(सभी मामले धारा 303(2), भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत)

यह कार्रवाई अप्पर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त महेश चिमटे (परिमंडल 12) तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजय भिसे (दिंडोशी विभाग) के मार्गदर्शन में की गई।

इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शरद सुरवे, पीएसआई अजीत देसाई सहित दिंडोशी पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *