मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

आरे पुलिस ने पिक-अप वाहन चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार”

मुंबई, प्रतिनिधि। आरे पुलिस थाना क्षेत्र में हुई पिक-अप वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर…

Editor संवाददाता
February 11, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

मुंबई, प्रतिनिधि।

आरे पुलिस थाना क्षेत्र में हुई पिक-अप वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रणजीत कुमार राजदेव मिश्रा (उम्र 42 वर्ष) ने आरे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात 11.30 बजे से 18 जनवरी 2026 की सुबह 8.00 बजे के बीच उनकी इंट्रा V70 पिक-अप वाहन (MH 03 EG 7277), जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये है, को उनके गोदाम अंबावाड़ी, यूनिट नंबर-31, आरे कॉलोनी, गोरेगांव पूर्व, मुंबई की पार्किंग से अज्ञात चोर ने बिना अनुमति चोरी कर लिया।

इस संबंध में आरे पुलिस ने गु.र.क्र. 21/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शिकायतकर्ता के यहां पहले काम कर चुका व्यक्ति ब्रजेशकुमार रामगोपाल रेकवार उर्फ टाइगर (उम्र 28 वर्ष) घटना के समय परिसर में देखा गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने संतोष नगर, गोरेगांव पूर्व क्षेत्र में सापळा रचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करने की कबुली दी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा के तहत चोरी गई पिक-अप वाहन बरामद कर ली।

बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई मा. अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) श्री शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-12 श्री महेश चिमटे तथा सहायक पुलिस आयुक्त दिंडोशी विभाग श्री विजय भिसे के मार्गदर्शन में गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी पोउनि सचिन पांचाल व उनकी टीम द्वारा की गई।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *