मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

“जोगेश्वरी पूर्व, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर लॉरी, टेम्पो और कार की भीषण टक्कर”

अलीम इनामदार,( मुंबई ) मुंबई, के जोगेश्वरी पूर्व स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मोगरा मेट्रो स्टेशन के नीचे 17 फरवरी की रात लगभग 9…

Editor संवाददाता
February 18, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,( मुंबई )

मुंबई, के जोगेश्वरी पूर्व स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मोगरा मेट्रो स्टेशन के नीचे 17 फरवरी की रात लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा चार वाहनों – एक लॉरी, एक टेम्पो और दो कारों – के आपस में भिड़ने से हुआ।

चालकों के मुताबिक, सभी वाहन तेज रफ्तार में चल रहे थे। अचानक सामने चल रही गाड़ी ने ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे चल रहे टेम्पो ने अर्जेंट ब्रेक लगाया। इसे बचाने की कोशिश में पीछे की तीन अन्य गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे भीषण टक्कर हुई।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि चारों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का मुआयना किया और ट्रैफिक सुचारू करने के लिए व्यवस्था की।

हाईवे पर तेज गति और अचानक ब्रेक लगाने जैसी परिस्थितियां अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और हाईवे पर सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की है।

यह हादसा इस बात की याद दिलाता है कि सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग हर समय जरूरी है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *