मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

मुंबई न्यूज की खबर का बड़ा असर — गोरेगांव पूर्व फ्लाईओवर सोसाइटी में बह रहा गंदा पानी रोका गया, प्रशासन ने की तत्पर कार्रवाई

मुंबई न्यूज की प्रभावशाली रिपोर्टिंग का एक और उदाहरण सामने आया है। गोरेगांव पूर्व स्थित फ्लाईओवर सोसाइटी में पिछले कई दिनों से बाथरूम के…

Editor संवाददाता
October 16, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

मुंबई न्यूज की प्रभावशाली रिपोर्टिंग का एक और उदाहरण सामने आया है।

गोरेगांव पूर्व स्थित फ्लाईओवर सोसाइटी में पिछले कई दिनों से बाथरूम के चेंबर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इस कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

 

स्थानीय नागरिकों की परेशानी को देखते हुए मुंबई न्यूज ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और इस पर विशेष रिपोर्ट प्रसारित की।

खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और तुरंत स्थल पर पहुंचकर चेंबर की सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। कुछ ही घंटों में गंदे पानी की समस्या पर पूर्णविराम लग गया।

नागरिकों ने राहत की सांस ली और मुंबई न्यूज की टीम का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी आवाज़ बनकर वास्तविक समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया।

लोगों का कहना है कि अगर मीडिया ऐसे ही जनहित के मुद्दे उठाता रहा तो इलाके की कई पुरानी समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा।

 

मुंबई न्यूज लगातार नागरिकों की समस्याओं को उजागर कर, प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने के अपने जनसेवा मिशन पर कार्यरत है।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *