मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“राम मंदिर स्टेशन बना फिल्मी सीन का गवाह — युवक ने वीडियो कॉल पर कराया प्रसव, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित”

“राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर बच्चे का जन्म — युवक ने डॉक्टर को वीडियो कॉल कर ‘3 इडियट्स’ मूवी का सीन हकीकत में बदला”…

Editor संवाददाता
October 17, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

“राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर बच्चे का जन्म — युवक ने डॉक्टर को वीडियो कॉल कर ‘3 इडियट्स’ मूवी का सीन हकीकत में बदला”

मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान और भावुक कर दिया।

ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री को अचानक तेज़ प्रसव पीड़ा हुई।

 

स्थिति गंभीर होती देख आसपास के लोग घबरा गए, तभी मौके पर मौजूद एक युवक विकास बेंद्रे ने बिना समय गंवाए समझदारी दिखाई।

 

विकास ने तुरंत अपनी दोस्त महिला डॉक्टर को वीडियो कॉल किया और उनकी गाइडेंस में प्लेटफॉर्म पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। पूरी प्रक्रिया के दौरान विकास और वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर के बताए निर्देशों का पालन किया।

कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर बच्चे की रोने की आवाज़ गूंजी, जिससे माहौल भावुक हो गया।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना मानो बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ का मशहूर सीन याद दिला गई, जिसमें वीडियो कॉल के जरिए प्रसव कराया गया था। लेकिन इस बार यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि मुंबई की सच्ची घटना थी, जिसने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की।

 

विकास बेंद्रे की झटपट सोच और हिम्मत की हर तरफ सराहना की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी उनकी साहसिक मदद की प्रशंसा की है।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *