मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

मालाड के कुरार इलाके में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 2 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त

अलीम इनामदार, मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला…

Editor संवाददाता
July 16, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 30 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थ की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 72 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई 2026 को कुरार पुलिस स्टेशन की एटीसी टीम और एंटी नारकोटिक्स टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस उपनिरीक्षक रफीक मुजावर को गुप्त सूचना मिली कि अप्पापाड़ा के कुरार गांव स्थित सावित्रीबाई फुले नगर में स्वामी स्कूल के पीछे जंगल क्षेत्र में एक महिला गांजा बेचने के लिए मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सायलाबाई राजू पवार, उम्र 30 वर्ष बताया।

तलाशी के दौरान महिला के पास से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने करीब 72 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

कुरार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के खिलाफ इससे पहले भी वर्ष 2020, 2023 और 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक रणजीत ठाकुर, पुलिस उपनिरीक्षक रफीक मुजावर, पुलिस उपनिरीक्षक नवनाथ शिंगाडे और कुरार पुलिस स्टेशन की टीम ने की।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *