मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 17 September 2026

डीसीपी गजानन राजमाने ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पोलिस अधिकारियों का किया सम्मान

अलीम इनामदार, मुंबई: उत्तर परिमंडल-3 के अंतर्गत जून 2026 में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले दहिसर, कस्तूरबा और समतानगर पुलिस थानों के अधिकारियों…

Editor संवाददाता
July 19, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 7 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई: उत्तर परिमंडल-3 के अंतर्गत जून 2026 में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले दहिसर, कस्तूरबा और समतानगर पुलिस थानों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जून माह के दौरान की गई कुल सात उल्लेखनीय पुलिस कार्रवाइयों के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

उत्तर परिमंडल-3 के डीसीपी गजानन राजमाने ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा अपराध नियंत्रण में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।

इस अवसर पर सम्मानित पुलिसकर्मियों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *