मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

दिनदहाड़े हुई घरफोड़ चोरी का भंडाफोड़, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा!

अलीम इनामदार, 1 नवंबर 2025 की दोपहर के समय, सीओडी आर्मी कैंप, मालाड (पूर्व), मुंबई में अज्ञात व्यक्ति ने बंद घर का ताला तोड़कर…

Editor संवाददाता
November 9, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

1 नवंबर 2025 की दोपहर के समय, सीओडी आर्मी कैंप, मालाड (पूर्व), मुंबई में अज्ञात व्यक्ति ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने घर से एक आग्नेयास्त्र, नौ जिंदा कारतूस, चांदी के आभूषण और नकदी चुराई थी। इस मामले में दिंडोशी पुलिस थाने में गु.र. क्र. 699/2025, भा.दं.वि. की धारा 305 (A), 331 (3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुंबई क्राइम ब्रांच, यूनिट 12 ने समानांतर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनका ठिकाना पता लगाया।

 

गुप्त जानकारी के आधार पर दो आरोपियों और एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान उनके पास से एक आग्नेयास्त्र, नौ जिंदा कारतूस और 480 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए दिंडोशी पुलिस थाने को सौंपा गया, जबकि बालक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

 

इस सफल कार्रवाई का श्रेय मुंबई पुलिस आयुक्त श्री देवेन् भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (गुन्हे) श्री लखमी गौतम, अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) श्री शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण-1) श्री विशाल ठाकूर, और सहायक पुलिस आयुक्त (डी-उत्तर) श्री प्रशांत राजे के मार्गदर्शन को जाता है।

 

यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच, यूनिट 12, दहिसर, मुंबई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गवस और उनकी टीम – पुलिस निरीक्षक बालासाहेब राऊत, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय रासकर, समीर मुजावर, युवराज चव्हाण, उपनिरीक्षक अजय सावंत, तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *