मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“अब 7 फरवरी को होगा मतदान 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव की तारीख बदली”

अलीम इनामदार (मुंबई),   उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण राज्य में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। इसके चलते 12…

Editor संवाददाता
January 31, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई),

 

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण राज्य में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। इसके चलते 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत 125 पंचायत समितियों के सार्वत्रिक चुनावों के शेष चरणों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

अब 5 फरवरी 2026 के बजाय 7 फरवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 7 फरवरी 2026 के बजाय 9 फरवरी 2026 को की जाएगी।

इसके अनुसार संबंधित जिलाधिकारी संशोधित चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 31 जनवरी 2026 को जारी करेंगे।

7 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा।

इस कारण चुनावी प्रचार की समाप्ति 5 फरवरी 2026 को रात 10 बजे होगी।

9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता समाप्त हो जाएगी।

निर्वाचित सदस्यों के नाम 11 फरवरी 2026 तक सरकारी राजपत्र में प्रकाशित किए जाएंगे।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *