“मुंबई–पुणे द्रुतगती महामार्ग पर बोरघाट में गैस टैंकर हादसे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्त दखल”

अलीम इनामदार (मुंबई),

 

मुंबई–पुणे द्रुतगती महामार्ग के बोरघाट क्षेत्र में गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना की गंभीर दखल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ली है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मुंबई–पुणे द्रुतगती महामार्ग हेतु विशेष आपातकालीन यातायात योजना तैयार करने के निर्देश एमएसआरडीसी और पुलिस को दिए हैं।

गैस टैंकर के पलटने से ज्वलनशील प्रोपिलीन गैस का रिसाव शुरू हो गया था, जिससे खतरा और बढ़ गया था तथा बड़े नुकसान की आशंका बन गई थी। इसी कारण यातायात का नियोजन करना अनिवार्य हो गया और द्रुतगती महामार्ग की यातायात व्यवस्था को पुराने राष्ट्रीय महामार्ग की ओर मोड़ना पड़ा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एमएसआरडीसी और पुलिस ने करीब 20 घंटे तक अथक प्रयास कर गैस रिसाव पर काबू पाया।

इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एमएसआरडीसी की ओर से बड़ी मात्रा में पीने का पानी और बिस्किट्स वितरित किए गए। साथ ही, यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक टोल वसूली रोकने के भी निर्देश उपमुख्यमंत्री ने दिए।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई–पुणे मिसिंग लिंक परियोजना अंतिम चरण में है और इसे शीघ्र पूरा कर जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं। इस लिंक के शुरू होने से मुंबई–पुणे यात्रा का समय और दूरी दोनों कम होंगे, साथ ही ऐसी आपात स्थितियों में वैकल्पिक यातायात मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस संबंध में उन्होंने एमएसआरडीसी और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर एक समग्र आपातकालीन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

Related Posts

गोरेगांव के मृणालताई गोरे फ्लाईओवर पर बवाल, कल होगा रास्ता रोको आंदोलन

अलीम इनामदार, मुंबई, 11 जून: गोरेगांव पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले नवविस्तारित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और निकृष्ट गुणवत्ता के आरोपों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी…

एसटी बस स्टैंड के 200 मीटर दायरे में अवैध यात्री परिवहन पर चलेगा विशेष अभियान

अलीम इनामदार, महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने राज्य के सभी बस स्टैंडों के 200 मीटर के दायरे में होने वाले अवैध यात्री परिवहन पर रोक लगाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजीकृत फेरीवालों के लिए बीएमसी का बड़ा ऐलान, 26 जून तक कराएं सत्यापन

  • By Editor
  • June 13, 2026
  • 9 views

मुंबई में 10% जल कटौती की समीक्षा, बीएमसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • By Editor
  • June 12, 2026
  • 12 views

गोरेगांव के मृणालताई गोरे फ्लाईओवर पर बवाल, कल होगा रास्ता रोको आंदोलन

  • By Editor
  • June 11, 2026
  • 14 views

एसटी बस स्टैंड के 200 मीटर दायरे में अवैध यात्री परिवहन पर चलेगा विशेष अभियान

  • By Editor
  • June 9, 2026
  • 2 views

कुरार अप्पा पाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल

  • By Editor
  • June 7, 2026
  • 2 views

मालाड में दर्दनाक हादसा: BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

  • By Editor
  • May 30, 2026
  • 7 views