मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

सायन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश

अलीम इनामदार (मुंबई),   एक महिला के गले से मंगलसूत्र मोटरसाइकिल सवार द्वारा झपटकर ले जाने की शिकायत सायन पुलिस स्टेशन, मुंबई में दर्ज…

Editor संवाददाता
January 28, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई),

 

एक महिला के गले से मंगलसूत्र मोटरसाइकिल सवार द्वारा झपटकर ले जाने की शिकायत सायन पुलिस स्टेशन, मुंबई में दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित मोटरसाइकिल सवार का सुराग लगाकर उसे ठाणे से हिरासत में लिया।

आरोपी से की गई आगे की पूछताछ में चोरी किया गया पूरा माल बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मुंबई और नवी मुंबई क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के 05 मामले तथा मोटरसाइकिल चोरी का 01 मामला अंजाम दिया था।

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *