
अलीम इनामदार :
मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में आज अंबेडकरवादी समुदाय ने संविधान और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर विवादित टिप्पणियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। यह प्रदर्शन न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायमूर्ति भूषण गवई पर हाल ही में हुए हमले और उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि संविधान के निर्माता और समाज सुधारक डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर टिप्पणी करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने सरकार तथा संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कड़ा कदम उठाने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात था और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए गए।
इस प्रदर्शन ने फिर एक बार संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अंबेडकरवादियों की सक्रियता को उजागर किया।