मुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियों की सौगात, आपातकालीन प्रतिक्रिया समय होगा और तेज

मुंबई | प्रतिनिधि

मुंबई पुलिस के बेड़े में 1290 नई वाहनों का समावेश किया गया है। इन वाहनों का लोकार्पण देवेंद्र फडणवीस के हस्ते नरिमन पॉइंट स्थित मुरली देवरा चौक में किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि मुंबई शहर और महानगर क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के घटनास्थल पर अब पुलिस और अधिक तेजी से पहुंच सकेगी। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे।

वर्तमान में मुंबई पुलिस का औसत प्रतिक्रिया समय 5.30 मिनट है। नई गाड़ियों के शामिल होने से यह समय और कम होने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों को और बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।

मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले 90 पुलिस स्टेशनों को प्रत्येक को पांच दोपहिया वाहन, चार स्कॉर्पियो और एक बड़े आर्मर्ड वाहन सहित कुल दस वाहन दिए जाएंगे। ये चारपहिया वाहन मोबाइल डेटा टर्मिनल, जीपीएस सिस्टम और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक से लैस हैं।

प्रशासन का मानना है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इन वाहनों के जरिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण पाने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।

  • Editor

    Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

    Related Posts

    मालाड में दर्दनाक हादसा: BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    अलीम इनामदार, मुंबई के मालाड पूर्व इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत…

    मुंबई में 50 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    अलीम इनामदार, मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Mumbai Police की Kandivali Anti Narcotics Cell ने करीब 14 किलो आमली पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मालाड में दर्दनाक हादसा: BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    • By Editor
    • May 30, 2026
    • 1 views

    मराठी न सीखने वालों को नहीं मिलेगी मोहलत, 15 अगस्त 2026 आखिरी तारीख

    • By Editor
    • May 29, 2026
    • 2 views

    मुंबई में 50 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 4 views

    बोरिवली के रिसोर्ट के बाहर देर रात फ्री स्टाइल मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 4 views

    मलाड पूर्व चिंचोली फाटक परिसर में रेलवे की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

    • By Editor
    • May 26, 2026
    • 2 views

    आरे कॉलोनी में युवक की गला रेतकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 8 views