मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर BMC की सख्त कार्रवाई, 483 संपत्तियाँ जब्त

अलीम इनामदार, (मुंबई)   मुंबई में संपत्ति कर नहीं भरने वाले मालमत्ता धारकों के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।…

Editor संवाददाता
March 11, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार, (मुंबई)

 

मुंबई में संपत्ति कर नहीं भरने वाले मालमत्ता धारकों के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

महानगरपालिका की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, संपत्ति कर बकाया रखने वाली कुल 6 हजार 922 संपत्तियों पर अटकावनी (सील/रोक) की कार्रवाई की गई है, जबकि 483 संपत्तियों को जब्त किया गया है।

इसके अलावा, बकाया कर वसूलने के लिए 210 संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी प्रस्तावित की गई है। हालांकि, जैसे ही जब्ती की कार्रवाई शुरू हुई, कई संपत्ति धारकों ने बकाया कर भरना शुरू कर दिया। अब तक 2 हजार 888 संपत्ति धारकों ने अपना संपत्ति कर जमा कर दिया है।

इस बीच अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि

31 मार्च 2026 से पहले अपना संपत्ति कर जमा करें, अन्यथा बकाया धारकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए सभी संपत्ति धारकों से अपील की गई है कि समय रहते कर भरकर महानगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *