मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

कांदिवली में फेरीवालों के हमले के बाद BMC आयुक्त का दौरा, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अलीम इनामदार, मुंबई कांदिवली क्षेत्र में अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले को…

Editor संवाददाता
March 9, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 12 बार देखा गया

अलीम इनामदार, मुंबई

कांदिवली क्षेत्र में अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हुए हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त भूषण गगराणी ने सोमवार को स्वयं घटनास्थल का दौरा किया।

आयुक्त गगराणी ने कांदिवली के लोखंडवाला सर्कल (श्री विश्वकर्मण्ये चौक) इलाके में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और कार्रवाई में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में मौजूद सभी अवैध फेरीवालों तथा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर उपायुक्त (परिमंडल 7) भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त (आर दक्षिण विभाग) आरती गोळेकर, महानगरपालिका के संबंधित अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध फेरीवालों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को फुटपाथ और सड़कों पर आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *