मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

विदेशी महिला से सेल्फी के नाम पर बदसलूकी, दो आरोपी गिरफ्तार

अलीम इनामदार, मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला से…

Editor संवाददाता
March 5, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 5 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला से कथित बदसलूकी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में देखा गया कि महिला की सहमति के बिना दो व्यक्ति उसके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे और उसे असहज कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 78(1) तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने में Agripada Police Station की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की निजता और गरिमा का सम्मान करें तथा किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की आगे की जांच जारी है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *