मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें झूठी, देश में पर्याप्त भंडार – इंडियन ऑयल

अलीम इनामदार, मुंबई सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर तेजी से फैल रही खबरों को अधिकारियों ने पूरी तरह निराधार…

Editor संवाददाता
March 6, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार, मुंबई

सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर तेजी से फैल रही खबरों को अधिकारियों ने पूरी तरह निराधार बताया है। तेल कंपनियों के अनुसार देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई तथा वितरण की पूरी व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है।

इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। कंपनी ने कहा है कि वह नागरिकों तक लगातार ईंधन पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सही और विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

सरकार और तेल कंपनियों ने जनता को आश्वस्त किया है कि देश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *