मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 23.89 लाख की 11 मोटरसाइकिलें बरामद

अलीम इनामदार, मुंबई, 27 फरवरी 2026: साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने मोटर वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों…

Editor संवाददाता
February 28, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई, 27 फरवरी 2026: साकीनाका पुलिस स्टेशन की टीम ने मोटर वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 23.89 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले की जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिज़ाज उर्फ बिलाल मोहम्मद हसन खान (25) और उमेर आदम शेख (20) के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि आरोपी मुंबई शहर और उपनगरों में पार्क की गई मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके बताए ठिकानों से 11 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें अधिकतर रॉयल एनफील्ड और यामाहा कंपनी की बाइक शामिल हैं।

बरामद वाहनों में से 10 मामले साकीनाका पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं, जबकि एक मामला डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है तथा आगे की जांच जारी है। साकीनाका पुलिस की इस कार्रवाई को मोटर वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *