छिंदवाड़ा से मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय युवक, आरे पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द
अलीम इनामदार, मुंबई। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी 16 वर्षीय युवक, 6 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए मुंबई…


अलीम इनामदार,
मुंबई। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी 16 वर्षीय युवक, 6 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए मुंबई के लिए रवाना हुआ था।
किशोर 7 अगस्त 2026 को मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी, आरे कॉलोनी पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए किशोर की पहचान और उसके परिजनों से संबंधित जानकारी की पुष्टि की।
आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पारस रतिराम वर्मा को उसके रिश्तेदारों के सुरक्षित ताबे में सौंप दिया गया। किशोर के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
