नशे के खिलाफ मुंबई पुलिस की जनजागरण मुहिम, 500 छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
अलीम इनामदार, मुंबई में अंमली पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई पुलिस द्वारा लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी…


अलीम इनामदार,
मुंबई में अंमली पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई पुलिस द्वारा लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस के अंमली पदार्थविरोधी कक्ष की कांदिवली यूनिट की ओर से मालाड पश्चिम स्थित दुर्गादेवी सराफ जूनियर कॉलेज में विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 400 से 500 छात्र, शिक्षक और कॉलेज कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को अंमली पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर से जनजागरण रैली भी निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने अंमली पदार्थों से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।
मुंबई पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अंमली पदार्थों से दूर रखने के साथ-साथ समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है।
