मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 12 August 2026

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 1 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद, एक आरोपी हिरासत में

अलीम इनामदार, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। MBVV पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने कार्रवाई…

Editor संवाददाता
August 11, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नकली नोटों के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। MBVV पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई मांडवी पुलिस स्टेशन की हद में की गई। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को नकली नोटों की तस्करी से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई 10 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 की रात करीब 1 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें कथित तौर पर करीब 1 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बरामद नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था, इसको लेकर क्राइम ब्रांच की जांच जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।

 

फिलहाल MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *