मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 12 August 2026

गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर मुंबई में समन्वय बैठक

अलीम इनामदार, मुंबई में आगामी श्रीगणेशोत्सव के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा नियोजन और विभिन्न विकास परियोजनाओं के कामों की समीक्षा को लेकर समन्वय बैठक…

Editor संवाददाता
August 12, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई में आगामी श्रीगणेशोत्सव के मद्देनजर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा नियोजन और विभिन्न विकास परियोजनाओं के कामों की समीक्षा को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बृहन्मुंबई महानगरपालिका के परिमंडल-2 के परळ स्थित उप आयुक्त कार्यालय में पुलिस सह आयुक्त (यातायात) श्री सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

 

बैठक में गणेशोत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और विभिन्न परियोजनाओं के कारण होने वाली संभावित यातायात समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही गणेश प्रतिमाओं के आगमन समारोह के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक उपायों की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में महानगरपालिका के उप आयुक्त (परिमंडल-2) एवं गणेशोत्सव समन्वयक श्री प्रशांत सपकाळे, अपर पुलिस आयुक्त (मध्य प्रादेशिक विभाग) श्री विक्रम देशमाने, अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) श्रीमती मोक्षदा पाटील, पुलिस उपायुक्त (मध्य परिमंडल-2) श्री अनुराग जैन और सहायक आयुक्त (एफ दक्षिण विभाग) श्रीमती वृषाली इंगुले सहित रेलवे तथा मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रशासन का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन के समय यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *