मुख्य सामग्री पर जाएं
Wednesday, 12 August 2026

गोरेगांव पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले वीर सावरकर ब्रिज के फुटपाथ की बदहाल स्थिति

अलीम इनामदार, मुंबई। गोरेगांव ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाले वीर सावरकर ब्रिज पर फुटपाथ की खस्ताहाल स्थिति ने आम राहगीरों की परेशानी बढ़ा…

Editor संवाददाता
August 12, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई। गोरेगांव ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाले वीर सावरकर ब्रिज पर फुटपाथ की खस्ताहाल स्थिति ने आम राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। फुटपाथ पर जगह-जगह पानी जमा है, कई हिस्सों में सीमेंट के स्लैब टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं और मलबा व पाइप पड़े होने के कारण लोगों को चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।

बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जमा पानी और खराब फुटपाथ के कारण पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता परेशानी का कारण बन रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ की मरम्मत और साफ-सफाई को लेकर संबंधित प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

यह इलाका बीएमसी के पी साउथ वॉर्ड के अंतर्गत आता है। अब सवाल यह है कि आम जनता की इस समस्या पर बीएमसी प्रशासन कब संज्ञान लेगा और फुटपाथ की मरम्मत का काम कब शुरू होगा?

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *