मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“मुंबई के पवई से अगवा किए गए 17 बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, आरोपी एनकाउंटर में ढेर”

अलीम इनामदार, मुंबई के पवई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां RA स्टूडियो नामक एक ऑडिशन सेंटर से करीब 17 बच्चों…

Editor संवाददाता
October 31, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के पवई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां RA स्टूडियो नामक एक ऑडिशन सेंटर से करीब 17 बच्चों के अपहरण की 30 ऑक्टोबर की इस

घटना ने पूरे शहर को हिला दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, L एंड T ब्रीज के पास स्थित एक बिल्डिंग में लागभग 100 बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाया गया था।

इसके बाद करिबन 80 बच्चों को छोड़ा गया पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस घटना के पीछे रोहित आर्य नामक व्यक्ति का हाथ है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड कर अपना मकसद जाहिर किया । इन वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 

पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में रोहित आर्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई गिरोह या बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

 

 

मुंबई पुलिस की तत्पर कार्रवाई से 17 बच्चों की जान बच गई, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *