मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“मुंबई में फुटपाथ रेलिंग प्रोजेक्ट पर राजनीति का साया — ठेकेदार के कर्मचारी नेताओं के नाम पर डाल रहे दबाव, जनता को हो रही परेशानी”

अलीम इनामदार, गोरेगांव मुंबई महानगर पालिका के तहत फुटपाथ पर रेलिंग लगाने का करोड़ों रुपये का काम इस समय विवादों में घिर गया है।…

Editor संवाददाता
November 5, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार, गोरेगांव

मुंबई महानगर पालिका के तहत फुटपाथ पर रेलिंग लगाने का करोड़ों रुपये का काम इस समय विवादों में घिर गया है। इस काम की जिम्मेदारी शांतिनाथ रोडवेज को दी गई है, लेकिन काम में लगातार दबाव और दखलअंदाजी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार के कर्मचारी और अधिकारी स्थानीय नेताओं के सपोर्ट का हवाला देते हुए काम कर रहे हैं। यही नहीं, आम जनता का कहना है कि रेलिंग लगाने के कारण उन्हें आवाजाही में भारी तकलीफ हो रही है। जगह-जगह सड़कों पर बाधाएं खड़ी हैं और सुरक्षा के नाम पर आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब कोई पत्रकार या मीडिया प्रतिनिधि इस काम की सच्चाई जानने पहुंचता है, तो ठेकेदार के लोग और कुछ कर्मचारी राजनीतिक पार्टियों या उनके नेताओं का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रोजेक्ट के पीछे राजनीति और प्रभावशाली व्यक्तियों का हाथ हो सकता है।

 

वहीं, महानगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि इस काम की निगरानी की जा रही है, और यदि किसी तरह की अनियमितता या दबाव पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *