मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 16 August 2026

दूध में मिलावट करने वाले रैकेट का समतानगर पुलिस ने किया पर्दाफाश

अलीम इनामदार, मुंबई: कांदिवली पूर्व में दूध में मिलावट कर नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को समतानगर पुलिस ने रंगेहाथ…

Editor संवाददाता
August 14, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई: कांदिवली पूर्व में दूध में मिलावट कर नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को समतानगर पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नामांकित कंपनियों के दूध के पैकेट में अशुद्ध पानी मिलाकर उन्हें दोबारा बिक्री के लिए तैयार करता था।

 

समतानगर पुलिस के गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने आरोपी के घर पर छापा मारकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अमूल और गोकुळ कंपनी का करीब 74 लीटर मिलावटी दूध, दूध में मिलावट करने का सामान और दोनों कंपनियों के नाम वाली बनावटी खाली दूध की पैकेट बरामद की हैं।

पुलिस ने मौके से 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय से दूध में मिलावट का यह कारोबार कर रहा था और इस पूरे रैकेट में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

 

नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ समतानगर पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और मिलावटी दूध की सप्लाई के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *