पी/साउथ वार्ड में बदलेगा कचरा संग्रहण ठेकेदार, कुछ दिनों तक सेवा प्रभावित होने की संभावना
अलीम इनामदार, मुंबई: गोरेगांव के पी/साउथ वार्ड से महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बीएमसी के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के कचरा संग्रहण ठेकेदार को…


अलीम इनामदार,
मुंबई: गोरेगांव के पी/साउथ वार्ड से महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बीएमसी के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के कचरा संग्रहण ठेकेदार को 17 अगस्त 2026 से बदला जा रहा है।
बीएमसी के अनुसार, ठेकेदार बदलने की प्रक्रिया के दौरान आने वाले कुछ दिनों में कचरा संग्रहण सेवा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बीएमसी ने नागरिकों से इस संक्रमण अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
बीएमसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कचरा उठाने या सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत अथवा समस्या होने पर नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-20-22-54 पर संपर्क कर सकते हैं।
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि ठेकेदार बदलने की प्रक्रिया के दौरान सहयोग करें और सफाई व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित हेल्पलाइन पर दें।
