परभणी में बोअरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, ढाई घंटे बाद सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
अलीम इनामदार, परभणी: जिंतूर तालुका के कौसडी गांव में बुधवार, 19 अगस्त को एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। करीब तीन साल का एक…


अलीम इनामदार,
परभणी: जिंतूर तालुका के कौसडी गांव में बुधवार, 19 अगस्त को एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। करीब तीन साल का एक बच्चा खेलते-खेलते दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक खुले बोअरवेल में गिर गया।
बच्चे के बोअरवेल में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
करीब दो से ढाई घंटे तक चले अथक प्रयासों के बाद आखिरकार मासूम को बोअरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।
बच्चे के सुरक्षित बाहर आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित बोअरवेल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
