मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 4 September 2026

दहिसर में टैक्सी-रिक्शा मीटर से छेड़छाड़ का खुलासा, 5 आरोपियों पर कार्रवाई

अलीम इनामदार, मुंबई के दहिसर इलाके में टैक्सी और रिक्शा के किराया मीटर में तकनीकी छेड़छाड़ कर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के मामले…

Editor संवाददाता
September 4, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के दहिसर इलाके में टैक्सी और रिक्शा के किराया मीटर में तकनीकी छेड़छाड़ कर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ टैक्सी और रिक्शा चालक मीटर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रनिंग सर्किट का इस्तेमाल कर कृत्रिम तरीके से किराया बढ़ाकर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

मामले की जांच के दौरान एक टैक्सी क्रमांक MH 01 CJ 6487 की जांच की गई। जांच में मीटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक रनिंग सर्किट डिवाइस को अवैध तरीके से जोड़कर मीटर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का खुलासा हुआ।

 

इसके बाद पूछताछ में पुलिस को चार अन्य टैक्सी और रिक्शा के मीटर में भी इसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 टैक्सी और रिक्शा जब्त किए हैं। इनमें टैक्सी क्रमांक MH01CJ6487, रिक्शा क्रमांक MH02DU0777, MH03BY4268, टैक्सी क्रमांक MH02BQ7392 और मारुति आर्टिका क्रमांक MH-01-EM-6048 शामिल हैं। मीटर में छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक रनिंग सर्किट भी जब्त किए गए हैं।

 

इस मामले में जोएब अल्ताफ देशमुख, अमीन रमजान पठाण, रियाज अब्दुलगनी शेख, नाजीर इब्राहिम पटेल और आनंद कुमार नानकप्रसाद राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की उम्र 32 से 60 वर्ष के बीच बताई गई है।

 

दहिसर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के साथ महाराष्ट्र मोटर वाहन नियमों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दहिसर पुलिस के गुंडा विरोधी पथक ने की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मीटर में छेड़छाड़ का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *