मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 25 August 2026

बांगुरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार; 7 चोरी के मामले उजागर

अलीम इनामदार, मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगतसिंग नगर इलाके में घरफोड़ियों और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को…

Editor संवाददाता
August 25, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगतसिंग नगर इलाके में घरफोड़ियों और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को बांगुरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में आरोपी से कुल 7 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

 

पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को शाम करीब 7 बजे से 8:45 बजे के बीच एक घर का ताला तोड़कर आरोपी ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद लोहे की अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब 105.5 ग्राम सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और 80 हजार रुपये नकद, यानी कुल करीब 5 लाख 63 हजार 550 रुपये का माल चोरी किया गया था।

 

इस मामले में बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में 29 वर्षीय शब्बीर सलीम खान, निवासी अंबुजवाड़ी, मालवणी का हाथ है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस की पूछताछ में शब्बीर खान ने भगतसिंग नगर इलाके में 3 घरफोड़ियों और 4 घरों में चोरी, यानी कुल 7 वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई।

 

जांच में यह भी पता चला कि चोरी का माल आरोपी ने अपने दो साथियों मो. आसिफ आदिल खान उर्फ सिबलु और मुस्तफा ईसा सिद्दीकी उर्फ भुवर को दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 18 तोला सोना, 74 हजार रुपये नकद, एक एक्टिवा और दो मोबाइल फोन, कुल करीब 17 लाख 38 हजार 400 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।

 

बांगुरनगर पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और जांच अभी जारी है और आने वाले समय में चोरी के और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

 

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांगुरनगर पुलिस स्टेशन के अपराध प्रकटीकरण दल ने अंजाम दिया।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *