मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 31 August 2026

तुर्भे में FDA की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट में हेरफेर का खुलासा ₹5.79 करोड़ से अधिक का पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त, खाद्य लाइसेंस निलंबित

अलीम इनामदार, नवी मुंबई। तुर्भे के TTC इंडस्ट्रियल एरिया में महाराष्ट्र अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA) ने नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त…

Editor संवाददाता
August 31, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

नवी मुंबई। तुर्भे के TTC इंडस्ट्रियल एरिया में महाराष्ट्र अन्न एवं औषध प्रशासन (FDA) ने नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट में कथित तौर पर हेरफेर किए जाने का मामला उजागर किया है।

FDA की यह कार्रवाई 24 से 29 अगस्त 2026 के दौरान की गई। कार्रवाई में करीब 90 नामी निर्यातक कंपनियों से संबंधित 4,942 कार्टन खाद्य पदार्थों का स्टॉक जब्त किया गया। जब्त माल की कुल कीमत ₹5 करोड़ 79 लाख 21 हजार 264 रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिना लेबल और मुदतबाह खाद्य पदार्थ भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब ₹30,600 है।

 

जांच के दौरान सामने आया कि कुछ खाद्य पदार्थों के पैकेट पर लगी मूल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट को मिटाकर नई तारीखें लगाई जा रही थीं। वहीं कुछ उत्पादों पर Ingredients और Nutritional Information से संबंधित नए स्टिकर लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई।

 

कार्रवाई के दौरान Lays, Kurkure, Bingo, Fun Flips, Maggi, Rasoi, Knorr, Hellmann’s, Thums Up और Limca सहित विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों का स्टॉक बरामद किया गया।

 

मामले में FSSAI Act 2006 और BNS 2023 के तहत तुर्भे पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। संबंधित परिसर M/s Sadhana Enterprises, TTC Industrial Area, Turbhe, Navi Mumbai का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

FDA के अनुसार यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंडे के निर्देश पर की गई। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 

FDA ने नागरिकों से खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-222-365 और Food & Drug Grievance Portal का उपयोग करने की अपील की है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *