मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 31 August 2026

दहिसर पोलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

अलीम इनामदार, 8 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा, 24 बाइकों के नंबर प्लेट, चेसीस और इंजन बरामद मुंबई। दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी…

Editor संवाददाता
August 31, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

8 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा, 24 बाइकों के नंबर प्लेट, चेसीस और इंजन बरामद

मुंबई। दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा 24 मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट, चेसीस, इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, दहिसर पूर्व के अशोकवन इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में कुछ संदिग्ध आरोपी चोरी की बाइक को दूसरी बाइक की मदद से धक्का देकर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय तक पार्क रहने वाली मोटरसाइकिलों की रेकी कर उन्हें चोरी करते थे और बाद में एक स्क्रैप कारोबारी को बेच देते थे। स्क्रैप कारोबारी चोरी की बाइकों को खोलकर उनके अलग-अलग पार्ट्स भंगार में बेचता था। पुलिस ने स्क्रैप गोदाम पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में बाइक के पार्ट्स बरामद किए।

इस कार्रवाई के दौरान दहिसर पुलिस के 4, MHB पुलिस के 2, कस्तूरबा पुलिस का 1 और मालवणी पुलिस का 1, कुल 8 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त जयराज रणवरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटील और पुलिस निरीक्षक (अपराध) मारुति सांगळे के मार्गदर्शन में की गई। अपराध प्रकटीकरण अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत गिते और उनकी टीम ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *