मुख्य सामग्री पर जाएं
Sunday, 9 August 2026

गोरेगांव के मिठा नगर में अमूल दही में कथित तौर पर फंगस मिलने का मामला, ग्राहक ने जताई नाराजगी

अलीम इनामदार, मुंबई: गोरेगांव पश्चिम के मिठा नगर इलाके से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक कथित मामला सामने आया है। जानकारी के…

Editor संवाददाता
August 7, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 13 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई: गोरेगांव पश्चिम के मिठा नगर इलाके से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक कथित मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय दुकान से खरीदे गए अमूल दही के पैकेट में कथित तौर पर फंगस दिखाई देने के बाद ग्राहक ने नाराजगी जताई है।

ग्राहक का आरोप है कि दही खरीदने के बाद जब पैकेट खोला गया, तो उसमें कथित तौर पर फंगस नजर आया। इस घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, दही में फंगस होने की वास्तविक वजह और उत्पाद की गुणवत्ता की आधिकारिक पुष्टि संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग या कंपनी की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अब सवाल यह है कि अगर दही में वाकई फंगस पाया गया है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा?

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *