घरफोड़़ी के मामले में ₹76.39 लाख का मुद्देमाल बरामद, 26 वर्षीय आरोपी बिहार से गिरफ्तार
अलीम इनामदार, मुंबई: सांताक्रूज़ पुलिस ने घरफोड़़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय एक शातिर आरोपी को बिहार के दरभंगा…


अलीम इनामदार,
मुंबई: सांताक्रूज़ पुलिस ने घरफोड़़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय एक शातिर आरोपी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रोलेक्स घड़ी और करीब 200 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, घरफोड़़ी के इस मामले की जांच के दौरान आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस की टीम दरभंगा, बिहार पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।
जांच के दौरान आरोपी के पास से रोलेक्स घड़ी और 200 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए। इसके अलावा, इस अपराध से संबंधित ₹46.39 लाख की रकम बैंक खाते में फ्रीज की गई है।
पुलिस की कार्रवाई में कुल ₹76.39 लाख का मुद्देमाल बरामद एवं फ्रीज करने में सफलता मिली है। मामले में आगे की जांच सांताक्रूज़ पुलिस द्वारा की जा रही है।
