मुख्य सामग्री पर जाएं
Monday, 31 August 2026

कफ परेड पुलिस ने घर से मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये चोरी करने वाले आरोपी को दबोचा

अलीम इनामदार, मुंबई: कफ परेड पुलिस ने खुले घर में घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये नकद चोरी करने वाले एक आरोपी…

Editor संवाददाता
August 31, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई: कफ परेड पुलिस ने खुले घर में घुसकर सोने का मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये नकद चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता संजय आनंद चव्हाण घर में सो रहे थे। इस दौरान घर का दरवाजा खुला रह गया था। आधी रात के समय अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हुआ और करीब डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र तथा 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर कफ परेड पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेरकर और अपराध प्रकटीकरण टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सुबह करीब 5 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान सराईत आरोपी विकेश ठवरू चव्हाण (27) के रूप में हुई।

 

पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके इलाके में लगातार दो दिनों तक निगरानी रखी। इसके बाद उसे गीता नगर परिसर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने पंचनामा कर चोरी किया गया मंगलसूत्र और नकदी बरामद कर ली।

 

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत नेरकर और उनकी टीम ने की। टीम में पुलिस हवलदार पाटील, फड, खामकर, पुलिस शिपाई पाथरूट और जाधव शामिल थे, जबकि तकनीकी जांच में पुलिस शिपाई बंडगर ने सहायता की।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *