घरफोड़ियों का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, 329 ग्राम सोना समेत 45.26 लाख का मुद्देमाल बरामद
अलीम इनामदार, मुंबई: एमएचबी पुलिस ने घरफोड़ियों के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक कथित सराईत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक,…


अलीम इनामदार,
मुंबई: एमएचबी पुलिस ने घरफोड़ियों के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक कथित सराईत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एमएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज 6 घरफोड़ियों के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से करीब 45 लाख 26 हजार 690 रुपये का मुद्देमाल बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस के अनुसार, एमएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई घरफोड़ियों के मामलों को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। इसी के तहत अपराध प्रकटीकरण टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के अपराध करने के तरीके का बारीकी से अध्ययन किया। जांच के दौरान पुलिस ने कमलजीत कुलजीत सिंह उर्फ सनी (26) को कथित तौर पर संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में नवी मुंबई के तुर्भे, ऐरोली, वाशी और कोपरखैरने सहित विभिन्न इलाकों में जांच की। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान के जयपुर की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और गुजरात पुलिस की मदद से नियोल चेक पोस्ट के पास आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाशी के दौरान 329.3 ग्राम सोने के आभूषण, 70,070 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक कलाई घड़ी बरामद की गई। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 45,26,690 रुपये बताई गई है।
पुलिस की पूछताछ में एमएचबी पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज निम्नलिखित 6 घरफोड़ियों का खुलासा होने की बात सामने आई है—
गु.र.क्र. 758/2026
गु.र.क्र. 590/2026
गु.र.क्र. 582/2026
गु.र.क्र. 369/2026
गु.र.क्र. 350/2026
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। रिकॉर्ड में दादर, माहिम, कालाचौकी, आरसीएफ, धारावी, भायखला, खेरवाड़ी और मानपाड़ा सहित विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में घरफोड़ियों से संबंधित मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त संदीप घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त सुधाकर हुंबे तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक सोनवणे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) मिलिंद नागपुरे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में एमएचबी पुलिस थाना अपराध प्रकटीकरण अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक संदिप वत्रे तथा पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
