मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

कुरार अप्पा पाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल

अलीम इनामदार, मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले अप्पा पाड़ा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े हुए चाकू…

Editor संवाददाता
June 7, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 8 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले अप्पा पाड़ा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े हुए चाकू हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। एक शख्स द्वारा चार लोगों पर धारदार चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है।

 

इस हमले में 28 वर्षीय आकाश धोत्रे की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब मृतक और उसका भाई अप्पापाड़ा रिक्शा स्टैंड के पास जूस पीने जा रहे थे तभी वहां मौजूद दोनों आरोपी सुरेंद्र और महेंद्र मिश्रा ने मृतक की जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश की जब मृतक ने इसका विरोध किया तो अचानक अपने जेब में रखी हुई चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें मृतक आकाश की मौत हो गई,बचाव में आए उसके भाई के ऊपर भी हमला कर दिया जिसको पेट और सीने में चाकू लगी है घायल है..जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

कुरार पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

 

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया तथा इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

 

घटना के बाद मृतक परिवार और स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कुरार पुलिस स्टेशन के बाहर धरना शुरू किया पुलिस ने लाख कोशिश के बावजूद लोगों ने रास्ता आंदोलन शुरू किया फिर जब पुलिस से कुछ नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ रास्ते पर बैठकर विरोध करने लगे, लेकिन कुरार पुलिस ने उनको विरोध करने का पूरा मौका दिया और आखिर में समझाकर उन्हे शांत कराया.. फिलहाल पुलिस अब आगे की जांच के लिए 3 टीम तैयार की है जिसकी जांच शुरू है..

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *