मालाड में दर्दनाक हादसा: BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

अलीम इनामदार,

मुंबई के मालाड पूर्व इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा 29 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे मालाड पूर्व के कुरार गांव स्थित आप्पापाड़ा इलाके में बालाजी डेयरी के सामने हुआ।

मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय रूपेश धोत्रे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रूपेश अपने चचेरे भाई प्रेम धोत्रे के साथ साइकिल पर घर लौट रहा था। प्रेम साइकिल चला रहा था जबकि रूपेश पीछे बैठा हुआ था।

परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे खड़ी मशीन इलाके के ढलान से धीरे-धीरे नीचे आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई BEST बस क्रमांक MH-03-CV-7252 का मध्य हिस्सा साइकिल से टकरा गया, जिससे दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में रूपेश का सिर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, कांदिवली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता यलप्पा धोत्रे ने आरोप लगाया है कि बस चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया, जिसके कारण उनके बेटे की जान चली गई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2), 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर लापरवाह ड्राइविंग ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

  • Editor

    Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

    Related Posts

    मुंबई में 50 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    अलीम इनामदार, मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Mumbai Police की Kandivali Anti Narcotics Cell ने करीब 14 किलो आमली पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय…

    बोरिवली के रिसोर्ट के बाहर देर रात फ्री स्टाइल मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

    अलीम इनामदार मुंबई के बोरिवली इलाके में स्थित SK रिसोर्ट के मुख्य गेट पर ग्राहक और सुरक्षा रक्षकों के बीच हुई फ्री स्टाइल मारपीट का मामला सामने आया है। यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मालाड में दर्दनाक हादसा: BEST बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    • By Editor
    • May 30, 2026
    • 1 views

    मराठी न सीखने वालों को नहीं मिलेगी मोहलत, 15 अगस्त 2026 आखिरी तारीख

    • By Editor
    • May 29, 2026
    • 1 views

    मुंबई में 50 करोड़ के ड्रग्स का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 3 views

    बोरिवली के रिसोर्ट के बाहर देर रात फ्री स्टाइल मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

    • By Editor
    • May 27, 2026
    • 3 views

    मलाड पूर्व चिंचोली फाटक परिसर में रेलवे की बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

    • By Editor
    • May 26, 2026
    • 1 views

    आरे कॉलोनी में युवक की गला रेतकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    • By Editor
    • May 15, 2026
    • 8 views