मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

महानगर गैस पंप की लापरवाही से हाईवे जाम, समता नगर पोलिस ने संभाली कमान

  अलीम इनामदार (मुंबई)   मुंबई के कांदिवली पूर्व में आकुर्ली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित महानगर गैस पंप पर लंबे समय से चल…

Editor संवाददाता
March 25, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 3 बार देखा गया

 

अलीम इनामदार (मुंबई)

 

मुंबई के कांदिवली पूर्व में आकुर्ली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित महानगर गैस पंप पर लंबे समय से चल रही अव्यवस्था के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार सख्त कदम उठाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस भरवाने आने वाले वाहनों को पंप के बाहर डबल लाइन में खड़ा किया जा रहा था, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो जाता था। इस कारण मुख्य मार्ग और हाईवे पर आए दिन भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। सबसे अधिक परेशानी आम नागरिकों, ऑफिस जाने वाले लोगों और आपातकालीन सेवाओं को हो रही थी।

स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद 24 मार्च को समता नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर चालान किया। साथ ही, ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए वाहनों को हटवाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, नागरिकों का कहना है कि यदि इस प्रकार की मनमानी पर नियमित रूप से कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्या फिर से उत्पन्न हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *