गोकुलधाम में फुटपाथ पर कथित अतिक्रमण, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
अलीम इनामदार, मुंबई के गोकुलधाम इलाके में फुटपाथ पर कथित रूप से फल विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने…


अलीम इनामदार,
मुंबई के गोकुलधाम इलाके में फुटपाथ पर कथित रूप से फल विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। सामने आई तस्वीरों में फुटपाथ का बड़ा हिस्सा फल-सब्जियों के ठेलों और सामान से घिरा दिखाई दे रहा है।
फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले लोगों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में स्कूली बच्चों को इसी तरह के रास्ते से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटपाथ पर लंबे समय से इस तरह का कब्जा बना हुआ है। सवाल यह उठता है कि BMC के P/South विभाग और पुलिस प्रशासन की नजर इस कथित अतिक्रमण पर कब पड़ेगी और कार्रवाई कब होगी?
फुटपाथ आम नागरिकों और पैदल यात्रियों के लिए होता है। ऐसे में कथित अतिक्रमण के चलते अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी बड़ा सवाल है।
अब देखना होगा कि BMC P/South और पुलिस प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करता है और गोकुलधाम के फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए कब अतिक्रमणमुक्त कराया जाता है।
