मुख्य सामग्री पर जाएं
Thursday, 3 September 2026

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 सराईत अपराधी एक साल के लिए तड़ीपार

अलीम इनामदार, मुंबई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की…

Editor संवाददाता
September 3, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार,

मुंबई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उत्तर परिमंडल-3 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों के 10 सराईत अपराधियों को एक वर्ष के लिए मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिले की सीमा से तड़ीपार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, हफ्ता वसूली, खंडणी, जबरन चोरी, घातक हथियारों का धाक दिखाकर पैसे ऐंठने, अमली पदार्थों की बिक्री तथा सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था में बाधा पहुंचाने जैसी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी। इनके लगातार आपराधिक कृत्यों के कारण स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों और व्यवसायियों में भय का वातावरण बना हुआ था।

 

तड़ीपार किए गए अपराधियों में आरे के अमन दत्तन जयस्वाल और प्रफुल्ल युवराज आवाडे, कुरार के अभिषेक महेंद्रप्रसाद सरोज उर्फ बच्चूना भाई, पंकज मारुति चाळके और महेश शिवराज स्वामी, समतानगर के ऋषिकेश विकास हरमले उर्फ बुटक्या, कस्तूरबा मार्ग के विजय हरिश्चंद्र भोईर तथा वनराई की राणी रघुनाथ हरिजन शामिल हैं।

 

इसके अलावा कुरार के कार्तिक उर्फ कार्तिकेय दिनेशकुमार पाठक और शैलेश अनिलकुमार गिरी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 55 के तहत तड़ीपारी की कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड में कार्तिक उर्फ कार्तिकेय दिनेशकुमार पाठक का उल्लेख टोळी प्रमुख के रूप में किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि संबंधित पुलिस थानों द्वारा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत तड़ीपारी के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे। कानूनी सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी 10 अपराधियों को एक वर्ष के लिए मुंबई शहर और मुंबई उपनगर जिले की सीमा से बाहर रखने के आदेश जारी किए गए।

 

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तड़ीपार किए गए व्यक्ति आदेश का उल्लंघन कर मुंबई शहर या मुंबई उपनगर जिले की सीमा में प्रवेश करते या निवास करते पाए गए, तो उनके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी व्यक्ति के दिखाई देने पर संबंधित पुलिस थाने अथवा 100/112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

मुंबई पुलिस ने कहा है कि सुरक्षित मुंबई और निर्भय नागरिक के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ ऐसी प्रतिबंधात्मक और कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *