मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

रे रोड में फर्जी ‘बाबा बंगाली’ पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार पोस्टर जब्त – रेल अधिनियम की कई धाराओं में केस दर्ज

अलीम इनामदार, (मुंबई) 17.02.2026 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC/BB) के निर्देशानुसार, मुखबिरों से प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर रे रोड क्षेत्र…

Editor संवाददाता
February 20, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार, (मुंबई)

17.02.2026 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC/BB) के निर्देशानुसार, मुखबिरों से प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर रे रोड क्षेत्र में कथित रूप से संचालित एक फर्जी “बाबा बंगाली” के खिलाफ सेंट्रल रेलवे (CR) और वेस्टर्न रेलवे (WR) की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई।

टीम में SIPF/G.K. राय (आईटी सेल, मुंबई), एएसआई पी.के. मिश्रा (CR), SIPF/S.K. सोनी तथा WR स्टाफ शामिल थे। संयुक्त टीम ने दरुखाना, रे रोड स्थित मीरा अली दरगाह में छापा मारा। छापेमारी के दौरान MD नाज़िर अंडारी, पिता – MD रज़ुल को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से रेलवे परिसर में व्यावसायिक प्रचार के लिए चिपकाए जाने हेतु लगभग 15,000 छपे हुए पोस्टर बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त व्यवसाय चला रहा था तथा रेलवे प्रशासन से अनुमति लिए बिना रेलवे परिसर में विज्ञापन कर रहा था।

इस संबंध में वडाला में रेल अधिनियम की धारा 144, 145(बी), 147 एवं 166 के तहत CR नंबर 104/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आगे की पूछताछ में अन्य संदिग्धों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्होंने पोस्टर छपवाने और रेलवे कोच व परिसरों में चिपकाने में सहयोग किया। प्रिंटिंग एजेंसी के साथ वित्तीय लेन-देन और पोस्टर चिपकाने में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच जारी है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *