मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“माजलगांव नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, प्रभारी अधिकारी राहुल सूर्यतल को प्रशस्ति पत्र”

माजलगांव | अलीम इनामदार,   माजलगांव नगर परिषद की अत्यंत चुरशीली चुनाव प्रक्रिया एवं मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उल्लेखनीय…

Editor संवाददाता
January 7, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 5 बार देखा गया

माजलगांव | अलीम इनामदार,

 

माजलगांव नगर परिषद की अत्यंत चुरशीली चुनाव प्रक्रिया एवं मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर माजलगांव शहर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक राहुल सूर्यतल को बीड जिला पुलिस दल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत काँवत (भा.पो.से.) द्वारा जारी इस प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि, चुनाव पूर्व पूर्ववर्ती चुनावों में गड़बड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया। साथ ही उपलब्ध पुलिस बल का उचित नियोजन करते हुए बंदोबस्त की प्रभावी रूपरेखा तैयार कर उसका कुशल, जिम्मेदार एवं सख्त अमल किया गया।

चुनाव अवधि के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए, अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समन्वय साधकर मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के बिना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। इस सफल कार्यप्रणाली से संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से पूरी हो सकी।

पुलिस अधीक्षक नवनीत काँवत ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी अधिकारी राहुल सूर्यतल का हार्दिक अभिनंदन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर बीड जिला पुलिस की प्रतिष्ठा बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *