मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

*मुंबई में फ्लश टैंक से मिले सैकड़ों ‘ब्लैंक वोटर ID कार्ड’ जांच की मांग तेज*

अलीम इनामदार,मुंबई अंधेरी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक इमारत के बाथरूम के फ्लश टैंक (cistern) में सैकड़ों कोरे (ब्लैंक)…

Editor संवाददाता
November 23, 2025 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार,मुंबई

अंधेरी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक इमारत के बाथरूम के फ्लश टैंक (cistern) में सैकड़ों कोरे (ब्लैंक) वोटर ID कार्ड मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे कार्डों पर मतदाता की कोई भी जानकारी—नाम, फोटो या नंबर—प्रिंट नहीं है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्ड सफाई के दौरान मिले। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। कई यूज़र्स ने इसे चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बताया है।

 

हालांकि, चुनाव आयोग या राज्य सरकार की ओर से इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये कार्ड संभवतः प्रिंटिंग के नमूने या अधूरे फॉर्मेट भी हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

 

इसी बीच, हाल ही में महाराष्ट्र में मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर उठ रहे राजनीतिक आरोपों के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है। कई संगठनों व नागरिकों ने इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

 

फिलहाल, प्रशासनिक पक्ष से जांच का इंतजार किया जा रहा है।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *