मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

गोरेगांव प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़, खेल भावना और युवा जोश का दिखा शानदार संगम

अलीम इनामदार (मुंबई)   गोरेगांव में खेल भावना, युवा जोश और सामाजिक एकता का भव्य संगम उस समय देखने को मिला, जब राधे राधे…

Editor संवाददाता
January 3, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 4 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई)

 

गोरेगांव में खेल भावना, युवा जोश और सामाजिक एकता का भव्य संगम उस समय देखने को मिला, जब राधे राधे फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित गोरेगांव प्रीमियर लीग का औपचारिक उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परंपरा के अनुसार नारियल फोड़कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे मैदान में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में राधे राधे फाउंडेशन के संस्थापक संदीप जाधव, विप्लव अवसरे, गणेश शिंदे सहित विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, पदाधिकारी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरेगांव प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से एक सकारात्मक और सशक्त मंच उपलब्ध कराना, उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। उद्घाटन के साथ ही मैदान में जोश, उमंग और खेल भावना से भरा वातावरण देखने को मिला, वहीं खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीतने का संकल्प लिया।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *