मुख्य सामग्री पर जाएं
Tuesday, 1 September 2026

कांदिवली (पश्चिम) में निगम का बुलडोज़र: महावीर नगर में अवैध ढांचों व फेरीवालों पर सख्त कार्रवाई

अलीम इनामदार (मुंबई), कांदिवली (पश्चिम) के महावीर नगर इलाके में अवैध निर्माण और फेरीवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के…

Editor संवाददाता
February 21, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 1 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई),

कांदिवली (पश्चिम) के महावीर नगर इलाके में अवैध निर्माण और फेरीवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ‘आर दक्षिण’ विभाग ने 65 अवैध निर्माणों और अनधिकृत फेरीवालों पर निष्कासन की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपायुक्त (परिमंडल–7) श्रीमती संध्या नांदेडकर के मार्गदर्शन में की गई।

नगर निगम की टीम ने महावीर नगर क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए अवैध ढांचों को हटाया और सड़कों व फुटपाथों पर कब्जा करने वाले फेरीवालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक यंत्रों और पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधा की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की गई। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में यातायात और पैदल चलने वालों को काफी राहत मिलेगी।

फिलहाल, निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *