मुख्य सामग्री पर जाएं
Friday, 18 September 2026

“कुर्ला (पश्चिम) में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 71 अवैध निर्माण हटाए गए”

अलीम इनामदार (मुंबई) मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) इलाके में महानगरपालिका द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे स्टेशन परिसर, न्यू मिल मार्ग,…

Editor संवाददाता
January 21, 2026 1 मिनट की पढ़ाई 2 बार देखा गया

अलीम इनामदार (मुंबई)

मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) इलाके में महानगरपालिका द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे स्टेशन परिसर, न्यू मिल मार्ग, बैल बाजार क्षेत्र, विनोबा भावे नगर सहित आसपास के इलाकों में पदपथ पर लगाए गए अनधिकृत दुकानों और दुकानों के बढ़ाए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया।

महानगरपालिका के ‘एल’ विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई में कुल 71 अवैध निर्माणों को निष्कासित किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था।

इस अभियान में महानगरपालिका के 46 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अतिक्रमण हटाने के लिए 04 विशेष वाहन, 02 जेसीबी मशीनें और अन्य आवश्यक यंत्र-सामग्री का उपयोग किया गया।

महानगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने और आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor

Head Editor- Mr. Aleem M. Inamdar Contact number - 9892615151 10 years experience in Journalism And 5 years experience in Digital Media

सभी लेख देखें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *